तरबगंज: नवाबगंज के थाना चौराहे के समीप अनियंत्रित होकर बाइक सड़क किनारे खड़े कंटेनर में पीछे से घुसी, बाइक चालक की हुई मौत
नवाबगंज क्षेत्र के थाना चौराहे के पास सड़क किनारे खड़े कंटेनर में अनियंत्रित बाइक सवार बाइक सहित पीछे भिड़ गया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी। थाना चौराहे के पास पर रविवार देर रात्रि में सड़क के किनारे खड़े कंटेनर में तेज रफ्तार आ रहा बाइक सवार अनियंत्रित होकर पीछे से घुस गया। मृतक की पहचान बिहार के समस्तीपुर निवासी राजू के रूप में हुई।po