तरबगंज: उमरी बेगमगंज थानाक्षेत्र में भेड़ियों का आतंक, तीन बकरियों को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत, भेड़ियों का वीडियो वायरल
उमरी बेगमगंज थानाक्षेत्र के ठाकुरद्वारा तथा सुब्बापुरवा के भेड़ियो के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं। भेड़ियों ने क्षेत्र अल्हरु माली, ननकऊ व रामू लोनिया की तीन बकरियां को निवाला बना लिया। ग्रामीणों ने भेड़ियों के झुंड को घेरने का प्रयास किया परंतु वे सभी भाग निकले। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी है।