भीलवाड़ा: जिला स्तरीय युवा संभल मेला एवं रोजगार मेले में रुडसेट संस्थान बना आकर्षण का केंद्र, एडीएम ने की सराहना
भीलवाड़ा। ग्रामीण हाट बाजार में आयोजित युवा सम्मेलन एवं रोजगार मेले में युवाओं का उत्साह देखते ही बना। प्रशासन एवं रोजगार कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मेले में बड़ी संख्या में युवाओं ने रोजगार एवं स्वरोजगार से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन प्रकाश चंद्र रेगर रहे।