मंझनपुर: जमीन और पैसे के लालच में बेटे ने बिसारा में विधवा मां और बहन को पीटा, इलाज के बाद लौटते ही घर में किया ताला बंद
कोखराज थाना क्षेत्र के ग्राम बिसारा में एक विधवा महिला और उसकी बेटी के साथ दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पीड़िता सूरज देवी पत्नी स्वर्गीय राम खेलावन अपनी बेटी रीता देवी के साथ रहती हैं। उनका बड़ा बेटा बीरेंद्र कुमार, जो आपराधिक प्रवृत्ति और नशे का आदी बताया जाता है, लगातार मां-बेटी को संपत्ति के लिए प्रताड़ित करता आ रहा है।