पातेपुर: टॉप-12 अपराधियों की सूची में शामिल ₹25 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, कई जिलों की पुलिस को थी तलाश
बलिगांव थाना की पुलिस ने चिकनौटा गांव से एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। बुधवार की दोपहर 3 बजे गिरफ्तार अपराधी को महुआ SDPO कार्यालय लाया गया। जहां SDPO संजीव कुमार ने प्रेस वार्ता की। बताया गया कि गिरफ्तार अपराधी मो इम्तेयाज कावाडीह गांव निवासी मो मुस्तफा उर्फ बुटन का पुत्र है। उसपर बलिगांव थाना समेत आसपास के जिले के कई थानों में संगीन मामले दर्ज है।