समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 06 अगस्त 2026
आज दिनांक 06 अगस्त 2026 को भारत निर्वाचन आयोग के निदेशानुसार प्रखण्ड परिसर बक्सर स्थित EVM-VVPAT वेयर हाउस का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर, श्री शुभम आर्य के द्वारा संयुक्त रूप से माह अगस्त 2026 का मासिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के आलोक में वेयरहाउस का सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। वेयर हाउस में लगा हुआ CCTV तथा अग्निशमन यंत्रों की कार्यकारिता की जाँच की गई। वेयर हाउस में साफ-सफाई एवं बिजली संचालन आदि हेतु मौके पर उपस्थित उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर को निदेश दिये।
निरीक्षण के क्रम में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बक्सर, अनुमण्डल अग्निशमन पदाधिकारी बक्सर, सहायक अभियंता भवन प्रमण्डल बक्सर एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर उपस्थित थे।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration Buxar Police Samrat Choudhary CMO Bihar Chief Electoral Officer, Bihar Election Commission of India
Buxar, Bihar | Aug 6, 2026