बीना: शासकीय पीजी कॉलेज बीना में इतिहास विषय में बड़ी संख्या में विद्यार्थी हुए फेल, एसडीएम से लगाई मदद की गुहार
Bina, Sagar | Jun 30, 2025 शासकीय पीजी कॉलेज में अध्यनरत बी ए फाइनल के बड़ी संख्या में विद्यार्थी इतिहास में फेल हो गए। जिसके चलते नाराज बड़ी संख्या में फाइनल ईयर के विद्यार्थी सोमवार को तहसील कार्यालय पहुंचे और एचडीएफसी शिकायत कर मदद की गुहार लगाई है। विद्यार्थियों का कहना है कि पीजी कॉलेज में 85 विद्यार्थियों ने B.A फाइनल ईयर की परीक्षाएं दी थी। जिसमें 82 इतिहास विषय में फेल हो गए।