बीना: झांसी फाटक के पास ट्रेन से अज्ञात युवक की मौत, बीना थाने पहुंचे परिजन
Bina, Sagar | Jun 29, 2025 35 वर्षीय भुजबल निवासी लचायरा कुरवाई जो 13 जून को कृषि उपज मंडी आया था और घर नहीं पहुंचा। वही पुलिस को झांसी फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला था। परिजन युवक की तलाश कर रहे थे। शव की पहचान नहीं होने की वजह से पुलिस ने 48 घंटे बाद मृतक का श्मशान घाट में कफन दफन कर दिया। पहचान होने के बाद पुलिस ने श्मशान घाट से शव निकलवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।