गाज़ियाबाद: इंदिरापुरम में दो पहिया वाहन के शोरूम में चोरों ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम, बाइक और नगदी समेत DVR पर किया हाथ साफ
थाना इंदिरापुरम के मकनपुर में मंगलवार देर रात दो पहिया वाहनों के शोरूम में चोरों ने सनसनी तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर शोरूम से बाइक, नगदी, एलईडी, डीवीआर ले गए। इस दौरान चोरों ने शोरूम में बना मंदिर भी नहीं छोड़ा, वहां रखे पैसों पर भी हाथ साफ कर लिया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी। पुलिस की कई टीम सीसीटीवी खंगाल रही है।