कोठी महल: परिवार से नाराज महाराष्ट्र के युवक को उज्जैन रेलवे पुलिस ने दोपहिया वाहन सहित ढूंढकर परिजनों को सौंपा
परिवार से नाराज होकर घर से निकले महाराष्ट्र के भंडारा जिले के 32 वर्षीय युवक को जीआरपी उज्जैन ने उसकी मोटरसाइकिल सहित सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सौंप दिया। थाना आंधकगांव में दर्ज गुमशुदगी के आधार पर युवक सुदर्शन बारई की तलाश की जा रही थी। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में स्टेशन और ट्रेनों में सघन चेकिंग के दौरान युवक की पहचान क