हनुमानगढ़: टाउन में महिला और उसके साथी से 991 ग्राम अफीम बरामद, हनुमानगढ़ कोर्ट ने दोनों को भेजा पुलिस रिमांड पर
हनुमानगढ़ टाउन में महिला व उसके साथी से 991 ग्राम अफीम बरामदगी के मामले में हनुमानगढ़ कोर्ट ने दोनों को टाउन पुलिस के रिमांड पर भेजा है। इससे पहले दोनों के खिलाफ हनुमानगढ़ टाउन थाना में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया। गस्त कर रही पुलिस टीम ने इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।