जमुई: बिहारी नदी किनारे मवेशी चराने के दौरान वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Jamui, Jamui | May 12, 2026 बिहारी नदी किनारे मंगलवार की दोपहर बाद 3:00 बजे तेज बारिश के बीच हुई वज्रपात से कपिलदेव यादव बेहोश होकर गिर गए। घटना के सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन द्वारा फौरन सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर घनश्याम सुमन ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। कपिलदेव यादव की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिजन का रो- रोकर बुरा हाल होने लगा।