इटारसी: तीखड़ जामनी के पास मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पुलिया में गिरी, सभी मजदूर हुए घायल
सोमवार को इटारसी के ग्राम तीखड़ के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मजदूरों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई ट्रॉली में करीब 25 से 30 मजदूर सवार थे, जो माना गांव में एक किसान के खेत में मक्का लगाने के लिए जा रहे थे। हादसे में सभी मजदूर घायल हो गए हैं जिनमें पांच की हालत गंभीर है।