*गंगरार: जैन टाइल्स फैक्ट्री के मैनेजर पर कर्मचारी के जेवर हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज*
चित्तौड़गढ़। चंदेरिया स्थित जैन टाइल्स फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी की शिकायत पर गंगरार थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज किया है।
भटवाड़ा खुर्द निवासी पप्पूलाल प्रजापत ने बताया कि वह 7 साल से फैक्ट्री में काम कर रहा था। 5 साल पहले आर्थिक जरूरत पर उसने फैक्ट्री से जुड़े मनीष कुमार जैन से रुपए लिए और बदले में सोने की रामनामी व अन्य आभूषण गिरवी रखे, साथ ही सुरक्षा के तौर पर बैंक के चेक दिए।
आरोप है कि 1 लाख 10 हजार रुपए चुकाने के बाद भी जेवर व चेक वापस नहीं किए, सुरक्षा चेक से 43 हजार रुपए निकाल लिए और 10 ट्रिप रेत का भुगतान भी नहीं किया। सामान मांगने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने जांच शुरू की है।
Nangloi Jat, North West Delhi | Sep 20, 2026