बहेड़ी: नगर के नैनीताल रोड स्थित सहर हॉस्पिटल के सामने अज्ञात ऑटो लिफ्टर ने दो बाइक की चोरी की, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
बहेड़ी स्थित सहर हॉस्पिटल के सामने से पार्किंग में खड़ी दो मोटरसाइकिलों को दो शातिर ऑटो लिफ्टर चोरी कर ले गए वहीं ये पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से बीती रात करीब दो बजकर 47 मिनट पर सहर हॉस्पिटल के सामने स्थित पार्किंग स्थल पर दो बे खौफ ऑटो लिफ्टर आते हैं और दो बाइक चोरी कर ले जाते हैं।