बालूमाथ: नियम कानून को ताक में रखकर चलाए जा रहे हैं होटल और निजी नर्सिंग होम, बालूमाथ में गठित टीम ने किया जांच, मिली अनियमितता
दिल्ली के एक होटल एवं बिहार के मुजफ्फरपुर अस्पताल में लगी भीषण आग के बाद कई विदेशी एवं भारतीयों की मौत होने के बाद लातेहार जिला प्रशासन सुरक्षा को लेकर सक्रिय हो गया है। जिसे लेकर लातेहार उपायुक्त संदीप कुमार के नेतृत्व में जिला क्षेत्र में स्थित अस्पताल होटल एवं स्वास्थ्य केंद्रों की जांच के लिए गठित टीम का दल जांच के लिए सोमवार को बालूमाथ पहुंच जांच किया l