दरभंगा: सदर प्रखंड के जीवछ घाट टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज में सदर थाना पुलिस पहुंची, B.Ed छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर लगाए आरोप
दरभंगा के सदर प्रखंड के जीवछ घाट में स्थित फखरुद्दीन अली अहमद टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज में बुधवार को सदर थाना पुलिस पहुंची। कॉलेज के B.Ed के छात्र छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन पर पैसे लेने के आरोप लगाये। इस संबंध में बुधवार को दिन के 1 बजे कई बातों की जानकारी छात्रों ने दी। तो वहीं कॉलेज के प्राचार्य ने छात्रों के सभी आरोप को गलत बताया।