सादाबाद: सादाबाद में खुले बेसिक शिक्षा विभाग के प्राइमरी व जूनियर स्कूल शिक्षकों ने बच्चों का तिलक लगाकर किया स्वागत
16 जून से बेसिक शिक्षा विभाग के सभी प्राथमिक और जूनियर हाई स्कूल खुल गए हैं। विद्यालय में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए शिक्षकों के द्वारा गत कई दिनों से लगातार अविभावकों से संपर्क किया जा रहा था। मंगलवार 16 जून को विद्यालय में बच्चे पहुंचते ही सादाबाद के जूनियर हाई स्कूल सेकंड के शिक्षक शिक्षिकाओ के द्वारा बच्चों का तिलक लगाकर फूल बरसाकर स्वागत किया गया है