आनंदपुरी: आनंदपुरी थाना क्षेत्र में रिश्तेदार ने नाम पर लीं आठ सिम, साइबर ठगी में हुआ इस्तेमाल
आनंदपुरी थाना क्षेत्र के नवाटापरा निवासी जितेंद्र ताबियार ने अपने रिश्तेदार विमल कटारा के खिलाफ धोखाधड़ी और साइबर फ्रॉड का मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट के अनुसार विमल ने स्वयं को 112 वाहन सेवा में कार्यरत बताकर कंपनी में जमा कराने के नाम पर जितेंद्र और उसके साथियों के नाम से कुल आठ सिम कार्ड निकलवाए और अपने पास रख लिए।