महाविद्यालय की मांगों को लेकर धरना पांचवें दिन भी जारी, सकारात्मक जवाब नहीं मिलने से छात्रों में आक्रोश
महाविद्यालय की विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शनिवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। छात्र नेताओं का कहना है कि धरने के पांच दिन पूरे होने को हैं, लेकिन शासन-प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस अथवा सकारात्मक जवाब नहीं मिला है।
छात्रों ने शासन-प्रशासन से महाविद्यालय की मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की अपील की है। छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को अगले चरण में ले जाने के लिए छात्र पूरी तरह तैयार हैं।
धरना स्थल पर आयोजित बैठक में छात्र संघ अध्यक्ष गोविंद सिंह चौहान, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रितिक चुनार, छात्र नेता शिवांश रावत, अजय भारती, मुकेश रावत, अंजली, सुमन सहित अन्य छात्र मौजूद रहे।
#CollegeDemand #StudentProtest #DharnaPradarshan #StudentUnion #UttarakhandNews #CollegeNews #StudentMovement #Uttarakhand #PahadSandesh #BreakingNews #LatestNews