आज़मगढ़: झाड़ू विवाद में निलंबित शिक्षक के समर्थन में ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, बहाली को लेकर डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन
प्राथमिक विद्यालय बागपुर आईमा के निलंबित प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार के समर्थन में शुक्रवार को ग्रामीणों अभिभावकों का गुस्सा खुलकर सामने आ गया बड़ी संख्या में लोग जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे और शिक्षक की बहाली की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया ग्रामीणों ने साफ कहा प्रधानाध्यापक की बहाली नहीं हुई तो हम अपने बच्चों का नाम विद्यालय से कटवा लेंगे ज्ञापन सौंपा