कोरबा: तंग गलियों में बाइक से पहुंची पुलिस: अड्डेबाजी और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई, कई स्थानों पर चलाया गया चेकिंग अभियान
Korba, Korba | Jun 24, 2026 शहर में अपराधों की रोकथाम और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा–सतर्क कोरबा” अभियान के तहत सघन बाइक पेट्रोलिंग एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की सक्रिय मौजूदगी सुनिश्चित करना है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार बाइक पेट्रोलि