जहानाबाद: बेरोजगारों पर लाठीचार्ज के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया
जहानाबाद में भाकपा माले, इंकलाबी नौजवान सभा और आइसा ने पटना में बेरोजगार युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में अरवल मोड़ पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। नेताओं ने पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए घायलों के इलाज, गिरफ्तार छात्रों की रिहाई और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।