सदर: मिशिगन से काशी पहुंचे जैक्सन, चाचा की अस्थियां गंगा में विसर्जित
वाराणसी। अमेरिका के मिशिगन से जैक्सन अपने दिवंगत चाचा नेट की अस्थियां लेकर काशी पहुंचे। उन्होंने गंगा तट पर हिंदू विधि-विधान से अस्थि विसर्जन, तीर्थ श्राद्ध और पिंडदान किया। पुरोहित राहुल पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। जैक्सन ने गंगा में अस्थियां प्रवाहित कर चाचा की आत्मा की शांति और सद्गति के लिए प्रार्थना की।