गोपालगंज: गोपालगंज कलेक्ट्रेट में एक महिला प्राथमिकी दर्ज न होने की शिकायत लेकर एसपी के पास पहुंची
गोपालगंज कलेक्ट में एसपी के पास थाने में प्राथमिकी नहीं दर्ज होने को लेकर शिकायत लेकर एक महिला मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे पहुंची हुई थी। बताया जाता है कि महिला के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। वहीं महिला का स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं होने को लेकर महिला एसपी के पास शिकायत लेकर पहुंची हुई थी। महिला ने एसपी से मिलकर आवेदन दिया है।