गोपालगंज: कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश गर्ग ने कहा - महागठबंधन सरकार में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500
शहर के बंजारी मोड पर स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय में कांग्रेस जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश गर्ग ने मंगलवार की शाम 4:00 बजे प्रवेश वार्ता कर जानकारी दी कि अगर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनती है तो बिहार की सभी महिलाओं के खाते में 2500 रुपए हर माह भेजें जाएंगे।