गोपालगंज: बैकुंठपुर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, थाना अध्यक्ष ने दी जानकारी
गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाने की पुलिस ने चोरी के बाइक के साथ तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं गिरफ्तार 3 आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि पुलिस ने वाहन जांच के दौरान यह कार्यवाही की है। इसकी जानकारी बैकुंठपुर थाना अध्यक्ष ने मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे दी है।