कुचायकोट: गोपालपुर पुलिस ने राजापुर बाजार के पास से दो पुलिसकर्मियों को 300 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया
गोपालपुर थाने के पुलिस ने थाना क्षेत्र के राजापुर बाजार के समीप से कार सवार दो पुलिसकर्मी को 300 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है।दोनों पुलिसकर्मी से पूछताछ करने के बाद उनको न्यायीक हिरासत में भेज दिया है। जिसकी जानकारी थाना प्रशासन के द्वारा आज बुधवार को सुबह 8:30 बजे दी गई। गिरफ्तार पुलिसकर्मी में एक माननीय का विधायक तो एक टेक्निकल सेल में काम करता था।