गड़हनी: गड़हनी प्रखंड के काउप गांव में ग्राम सभा के दौरान ग्रामीणों ने आवास सहायक को बनाया बंधक
गड़हनी प्रखंड अंतर्गत काउप पंचायत के मुखिया के द्वारा प्रधानमंत्री आवास सर्वे सूची में गड़बड़ी को लेकर ग्राम सभा कराया गया। ग्राम सभा में आवास सूची में गड़बड़ी से आक्रोशित होकर आवास सहायक को बंधक बना लिया। ग्रामीणों का कहना था कि जानबूझ कर सही लोगों का नाम काटा गया है। अंत में मुखिया और चरपोखरी पुलिस के बंधक बनाए आवास सहायक को जनता से छुड़ाया।