बिलासपुर: लोन दिलाने के नाम पर 30 हजार की ठगी, फर्जी अफसर बनकर युवक ने फंसाया, ₹9 लाख लोन दिलाने का झांसा दिया गया था
शनिवार को दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी, लोन दिलाने के नाम पर 30 हजार की ठगी, फर्जी अफसर बनकर युवक ने फंसाया, बिलासपुर के पचपेड़ी क्षेत्र में पोल्ट्री फार्म संचालक दिलहरण सोनी से 9 लाख रुपए लोन दिलाने का झांसा देकर 30 हजार रुपए ठगने का मामला सामने आया है। आरोपी बिरबल पाटले ने खुद को फाइनेंस कंपनी का अफसर बताकर रकम वसूली, पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।