अशोक नगर: विदिशा रोड़ कंट्रोल रूम के सामने बड़ा हादसा टला खाई में उतरा ट्रैक्टर
अशोकनगर शहर के विदिशा बायपास रोड स्थित कंट्रोल रूम के सामने शनिवार शाम 5 बजे एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया एक ट्रैक्टर चालक सामने आ रही टैक्सी को बचाने के प्रयास में नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रैक्टर सड़क से उतरकर सीधे नीचे खाई में जा पहुंचा ट्रैक्टर में क्षमता से अधिक वजन लदा हुआ था जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका।