इटारसी: ग्राम छिपापुरा में वन्य प्राणी शिकार मामले में वन विभाग ने मांस पकाते 2 लोगों को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी
वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने बीती रात कार्रवाई करते हुए वन्य प्राणी के शिकार के मामले में दो को गिरफ्तार किया है। रविवार सोमवार दरमियानी रात करीब 12.30 बजे वन विभाग ने बताया कि सूचना के आधार पर विशेष टीम गठित कर ग्राम छीपापुरा में दबिश दी गई। टीम में जमानी और मातपुरा सर्किल के कर्मचारी व बागदेव चौकी स्टाफ शामिल था।आरोपियों को बागदेव चौकी मे पूछताछ जारी।