मुगलसराय: कृष्ण जन्माष्टमी पर दुल्हन की तरह सजा अलीनगर थाना, परिसर भक्ति गीतों से गूंजा
मुगलसराय शुक्रवार रात्रि 11 बजे को कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर अलीनगर थाना परिसर को आकर्षक रोशनी और सजावट से सजाया गया। रंग-बिरंगी लाइटों से रोशन थाना परिसर का नजारा मनमोहक रहा। भक्ति गीतों से पूरा परिसर गूंजता रहा और पुलिसकर्मी श्रद्धा में डूबे नजर आए। सजावट व भक्ति के बीच कान्हा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। लोगो ने राधा कृष्ण के दर्शन किये।