मनकापुर: गौरा चौकी स्थित यशोदा हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, मृतका के पति ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
Mankapur, Gonda | Apr 25, 2024 गौरा चौकी स्थित यशोदा हॉस्पिटल में केशवनगर ग्रांट निवासी रविंदर शर्मा ने प्रसव के लिए अपने पत्नी लल्ली देवी को भर्ती कराया था। वहां पर मौजूद डॉ राजेश ने ऑपरेशन करने के लिए आपरेशन रूम में लेकर चले गए। जहां पर जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। जिसके बाद परिजन आक्रोशित हो गए और हंगामा करने लगे। सूचना मिलते ही खोडारे पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया।