मनकापुर: ककरघटा बड़कापुरवा गांव में गेहूं काटने गए युवक को विपक्षियों ने पीटा, पीड़ित के तहरीर पर 4 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
Mankapur, Gonda | Apr 23, 2024 पुरानी रंजिश को लेकर गेहूं काटने गए युवक को कुछ लोगों ने मारा पीटा है। थाना छपिया के ककरघटा बड़कापुरवा निवासी नानबाबू ने तहरीर दी है, कि वह अपने खेत में गेहूं काट रहा था। इसी समय गांव के मस्तराम अपने साथियों के साथ पुरानी रंजिश को लेकर, उसे लाठी डंडों से मारापीटा व जान से मारने की धमकी दी। SO कृष्ण गोपाल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।