मनकापुर: मनकापुर कोतवाली क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में घर से हुई लापता, मामला दर्ज
Mankapur, Gonda | Apr 25, 2024 मनकापुर कोतवाली क्षेत्र की एक 15 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हो गयी। किशोरी के भाई ने कोतवाली में दर्ज कराए रिपोर्ट में कहा है, कि उसकी बहन रात में अपने बिस्तर पर सोयी थी। सुबह जब वो जगा तो उसकी बहन अपने बिस्तर नहीं थी। आस पडोस व रिश्तेदारी में खोजने पर भी नही मिली है। कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि तारीख के आधार पर केस दर्ज किया गया है।