मनकापुर: मनकापुर विधानसभा क्षेत्र के कई पोलिंग बूथों का DEO व SP ने किया निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश
Mankapur, Gonda | Apr 23, 2024 लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न करने के लिए, DEO नेहा शर्मा एवं SP विनीत जायसवाल ने विधानसभा मनकापुर के अंतर्गत आने वाले कई बूथों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। DEO ने उ.प्रा.विद्यालय टिकरी सहित कई अन्य विद्यालयों का निरीक्षण किया। बूथों पर मूलभूत सुविधाओं बिजली,शुद्ध पेयजल,शौचालय,रैम्प आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया।