मनकापुर: मनकापुर CHC में इलाज करने पहुंचे,नशे में धुत 2 बाइक सवार युवको ने कर्मचारी व मरीजों से की मारपीट,दोनो पुलिस की हिरासत मे
Mankapur, Gonda | Apr 23, 2024 इलाज कराने पहुंचे बाइक सवार दबंगों ने CHC कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने CHC से आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। वही मामले में CHC प्रशासन द्वारा आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। अधीक्षक डॉ. एसएन सिंह ने दर्ज कराए गए केस में कहा है कि नशे की हालत में दोनों युवको ने कर्मचारियों व मरीजो से मारपीट व गाली गलौज की है।