मनकापुर: DJ में बिजली का तार फंस जाने के कारण हुआ विवाद, कलेनिया निवासी व्यक्ति ने मनकापुर कोतवाली में दर्ज कराया रिपोर्ट
Mankapur, Gonda | Apr 25, 2024 कलेनिया निवासी मुकेश कुमार गुप्ता ने कहा, कि उसके डीजे में विपक्षी धर्म राज यादव के बिजली का तार फंस जाने के कारण विवाद हो गया। इसी को लेकर गांव के ही धर्मराज यादव, इनके बेटे शशांक यादव, प्रशांत यादव, शिवम यादव मारने पीटने लगे। बचाव करने भाई सुरेश कुमार गुप्ता आए, तो विपक्षियों ने उनको भी मारपीट कर जख्मी कर दिया, तथा जान से मारने की धमकी दी।