बिहार: नदीऔना गांव में पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद दोनों ने खाया जहर, सदर अस्पताल में भर्ती
Bihar, Nalanda | Nov 24, 2024 नूरसराय थाना क्षेत्र के नदीऔना गांव में रविवार की सुबह 11:30 बजे घरेलू विवाद में अरुण कुमार और उनकी पत्नी नीलू देवी ने जहर खा ली। दोनो को चिंताजनक स्थिति में परिवार के लोगों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक द्वारा इलाज किया जारहा है। परिवार के लोगों ने बताया किसी बात को लेकर पति और पत्नी के बीच विवाद हुआ जिसके बाद दोनो ने जहर खा लिए।