महोबा: महोबा के बिलखी गांव की एक युवती ने अज्ञात कारणों से खाया जहरीला पदार्थ, बिगड़ी हालत में हायर सेंटर किया गया रिफर
Mahoba, Mahoba | Jul 10, 2026 महोबा के बिलखी गांव निवासी कमलेश की 19 वर्षीय पुत्री शिल्पी ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। जहरीला पदार्थ खाने से युवती की हालत खराब हो गई। परिवार के लोग हालत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने युवक का प्राथमिक इलाज कर हालत नाजुक होने पर उसे हायर सेंटर के लिए रिफर कर दिया है।