लखीसराय: कवैया थाना क्षेत्र के नया बाजार मुख्य मार्ग पर पैदल जा रही महिला को ई-रिक्शा ने टक्कर मारकर किया घायल
शहर के नया बाजार कवैया थाना क्षेत्र के नया बाजार मुख्य मार्ग पर पैदल जा रही एक महिला को तेज रफ्तार ई रिक्शा वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जिसे बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल लाया गया। घायल महिला की पहचान कवैया थाना क्षेत्र के नेरी गांव निवासी मेदनी पासवान की पत्नी उषा देवी के रूप में की गई।