गुलाबगंज: गुलाबगंज में BJP मंडल के प्रशिक्षण वर्ग का समापन, विधायक सहित ज़िले के पदाधिकारी रहे शामिल
गुलाबगंज भाजपा मंडल में प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जा रहा था, दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शनिवार शाम 5 बजे समापन हुआ। इस प्रशिक्षण वर्ग के दो दिनों के दौरान विधायक मुकेश टंडन, पूर्व जिपं अध्यक्ष तोरण सिंह दांगी, जिला महामंत्री बलवीर सिंह, गुलाबगंज मंडल के अध्यक्ष प्रतीक सिंह कंग के साथ बड़ी संख्या में गुलाबगंज तहसील के मंडल के कार्यकर्ता रहे शामिल।