सुजानगढ़: सांडवा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच शुरू
सांडवा। गांव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक के भाई किशनलाल ने पुलिस को बताया कि उसका भाई मनमोहन मंगलवार रात घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।