बैराड़: खेत के रास्ते को लेकर दो लोगों ने युवक से की मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज किया
खबर बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सड़ की है। जहां खेत जोत कर वापस लौट रहे युवक के साथ दो लोगों ने गाली गलौज कर मारपीट कर दी जिसकी शिकायत फरियादी ने बैराड़ थाना पहुंचकर की है।जहां पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर से गुरुवार दोपहर 3:00 बजे मामला दर्ज कर लिया है।जानकारी के अनुसार फरियादी जितेंद्र यादव निवासी सड़ ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करायी है।