झज्जर: झज्जर पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार, मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा
एंटी व्हीकल थैफ्ट झज्जर की पुलिस टीम ने बादली के एरिया से अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को काबू किया गया। मामले की जानकारी देते हुए एंटी व्हीकल थेफ्ट प्रभारी निरीक्षक जमील अहमद ने बताया कि पुलिस उपायुक्त बी सतीश बालन आईपीएस द्वारा जिला में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे।