झज्जर: पर्स चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, दो मोबाइल फोन, नगदी और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद
बहादुरगढ़ शहर में शादी समारोह के दौरान पर्स चोरी के मामले में थाना शहर बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। मामले की जानकारी देते हुए थाना शहर बहादुरगढ़ के अंतर्गत पुलिस चौकी सेक्टर 9 बहादुरगढ़ प्रभारी उप निरीक्षक योगेश कुमार ने बताया कि विजय निवासी राजीव कालोनी बल्लबगढ ने शिकायत देते हुए बताया।