झज्जर: समाधान शिविर में शिकायतों का समाधान, डीसी ने सुनी जनता की शिकायतें और अधिकारियों को दिए निर्देश
उपायुक्त प्रदीप दहिया के दिशा-निर्देशन में जिले में प्रभावी ढंग से समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। आमजन की समस्याओं का मौके पर ही प्रभावी समाधान करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा समाधान शिविर आयोजित करने की पहल को नागरिक सराहनीय बता रहे हैं। उपायुक्त प्रदीप दहिया स्वयं नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनका त्वरित व प्रभावी समाधान सुनिश्चित।