झज्जर: खिलाड़ियों के लिए कैश अवार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रणाली शुरू, पूरे साल रहेगा खुला
जिला उपायुक्त प्रदीप दहिया ने बताया प्रदेश सरकार द्वारा खेल एवं खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन देने के लिए नकद पुरस्कार दिया जाता है। इसके तहत मान्यता प्राप्त राज्य, राष्ट्रीय, ओलंपिक, राष्ट्रमंडल खेलों, एशियन गेम्स सहित अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के विजेताओं को नगद पुरस्कार दिया जाता है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी अब कैश अवार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।