बोलबा: तामड़ा गांव में गणपति विसर्जन के साथ तीन दिवसीय गणेश महोत्सव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ
Bolba, Simdega | Sep 16, 2026 तामड़ा गांव में गणपति विसर्जन के साथ बुधवार की रात 9:00 बजे शांतिपूर्ण माहौल में तीन दिनों का गणेश महोत्सव संपन्न हो गया। शाम 5:00 बजे ही निकले विसर्जन शोभायात्रा में गांव के सभी नवयुवक पूरे गांव का भ्रमण किया ।जिसके बाद शिव मंदिर स्थित मूर्ति विसर्जन तालाब में भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जन की गई।